फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए

Fri, 08 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नौतनवा के एक विद्यालय में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन की सीख दी। - फोटो : जगन्नाथ
विज्ञापन

विज्ञापन
नौतनवा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 11वीं बटालियन ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं के दौरान बचाव के तरीके बताए।

टीम के 12 सदस्यों उप निरीक्षक देवेन्द्र यादव, ताराचन्द यादव, अनिल शर्मा आदि ने भूकंप एवं बाढ़ के समय अपना और दूसरों का बचाव कैसे करें, ऐसी अप्रिय घटना से निपटने, आपातकाल में घरेलू सामानों से किस तरह से उपचार पहुंचाया जाए, बाढ़ आदि में क्या सावधानियां जरूरी हैं के संबंध में प्रदर्शन कर विद्यार्थियों और नागरिकों को सतर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में विद्यार्थियों ने भी अभ्यास किया। आपदाओं से बचाव में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें इनके इस्तेमाल और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह, एसडीएम विक्रम सिंह, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, तहसीलदार धानेश्वर प्रसाद, नायब तहसीलदार तन्मय पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें