फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चों ने योग प्राणायाम कर मनाया योग दिवस

विज्ञापन
शंकर वाटिका में आयोजित योग ​शिविर में लोगों को दिया गया प्रमाणपत्र।  
विज्ञापन
नगर के एक निजी हॉल में आयोजित किया गया योग दिवस
विज्ञापन

महराजगंज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के एक निजी हॉल में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में नागरिकों एवं बच्चों ने योग प्राणायाम कर योग दिवस मनाया।
सत्र के आरंभ में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह एवं मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मुख्य योग शिक्षक संत कुमार वर्मा एवं योग शिक्षिका प्राची गोयनका के निर्देशन में बाल योग साधकों ने योग गीत पर योगासनों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह के निर्देशन में आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अंत में योग प्रतियोगिता में विजयी बाल योग साधकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अजय अग्रहरि एवं नगर प्रभारी विनोद गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें