फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधान और प्रधानाध्यापक की खींचातानी में बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी, बोले-मामले की कराई जाएगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव सुकरौली उर्फ अरघा में ग्राम प्रधान रामशंकर उर्फ राजन और कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ऋषिकेश गुप्ता के बीच खींचतान जारी है। इस वजह से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल पा रहा है।
प्रधानाध्यापक ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कुल 257 बच्चे पंजीकृत हैं। पिछले माह से ग्राम प्रधान द्वारा एमडीएम का खाते से पैसा नहीं निकाला जा रहा है। अपने वेतन से एमडीएम बनवा रहा हूं। ग्राम प्रधान द्वारा खाते से पैसा न निकलने की सूचना और एसएमसी द्वारा खाता संचालन करने की जानकारी विभाग को दी गई है। यदि एमडीएम के खाते से पैसा की निकासी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राम शंकर उर्फ राजन ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। एमडीएम के खाते में मुझे कुछ महीने पहले एमडीएम के खाते में संयुक्त किया गया है। उसके पहले प्रधानाध्यापक द्वारा ही रुपये की निकासी की जाती थी। प्रधानाध्यापक द्वारा सादे चेक पर हस्ताक्षर करवाने का दबाव बनाया जा रहा है, इसलिए मना कर दिया और विद्यालय पर कई बार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए गया तो देखा कि वहां मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं बन रहा था। मैंने कहा कि आप चेक पर रकम और उसका विवरण लाइए और शासन का जो निर्देश है। मेन्यू के हिसाब से भोजन बनवाइए। हमें कोई दिक्कत नहीं है। प्रधानाध्यापक द्वारा कोटेदार के वहां से राशन का उठान किया जा रहा है। ऐसे में क्या कहा जा सकता है। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन न बनने की जानकारी मुझे नहीं थी, लेकिन कई बच्चों को घर से टिफिन ले जाते देखा गया है। जिसको लेकर गांव में चर्चा है कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। एमडीएम खाते के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें