फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दक्षिणी चौक रेंज में जंगल सफारी का शुभारंभ, जैव विविधता से रूबरू होंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। पर्यटन सत्र 2026-27 के तहत दक्षिणी चौक रेंज में आम जनता और पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ तिवारी और क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक ने हरी झंडी दिखाकर सफारी का आगाज किया। जंगल सफारी शुरू होने से अब पर्यटक अभयारण्य के प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवों और समृद्ध जैव विविधता को करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर बच्चों और ग्रामीणों को सफारी जीप के माध्यम से अभयारण्य क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान वनकर्मियों ने उन्हें जंगल के प्राकृतिक वातावरण, वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में आमजन की भागीदारी के महत्व को भी समझाया गया। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ऋषभ नायक, वन दरोगा नित्यानंद, राहुल कुमार, अवधेश कुमार मौर्य, वन रक्षक वास्तु कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें