फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टर के बगैर हो रहा अस्पताल में प्रसव

Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विशेषज्ञ डॉक्टर के बगैर हो रहा अस्पताल में प्रसव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से लाभान्वित करने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव भगवान भरोसे हो रहा है। इसका मुख्य कारण जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में किसी महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होना है। 
विज्ञापन


  यही नहीं, अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए जिम्मेदार भी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय की ओर से एक स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ की तैनाती गई थी, लेकिन करीब 10 माह से वह भी जिला अस्पताल में नहीं आ रही हैं। इससे जच्चा बच्चा वार्ड स्टॉफ नर्स के भरोसे पर चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूर्व में तैनात महिला डॉक्टर ने त्यागपत्र दे दिया। जिला अस्पताल में  21 नवंबर से 20 दिसंबर तक कुल 249 गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ है। इसमें करीब 52 उच्च जोखिम की गर्भवती महिलाओं के प्रसव भी स्टॉफ नर्सों के माध्यम से कराए गए। यही नहीं, चार गर्भवती महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में 20 गर्भवती महिलाओं के प्रसव आपरेशन के माध्यम से हुए। यह आपरेशन भी सर्जन डॉक्टर अरुण गुप्ता द्वारा  किया गया। जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिलाओं के परिजनों ने कहा कि अगर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती होती तो लोगों को राहत होती। लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल का यह हाल है तो अन्य सीएचसी व पीएचसी का क्या हाल होगा, यह खुद ही समझा जा सकता है। राजीव नगर मोहल्ले की ममता वर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती  जरूरी है। अस्पताल में महिलाओं के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम नहीं हैं। जय कसौधन का कहना है कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में स्थायी रूप से महिला डॉक्टर की तैनाती जरूरी है। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती नहीं है। जरूरत के समय महिला डॉक्टर बुलाई जाती हैं। महिला डॉक्टर की तैनाती के लिए निदेशालय  व सीएमओ स्तर तक पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने जल्द ही महिला डॉक्टर की तैनाती की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें