फरेंदा। क्षेत्र के निरनाम पूर्वी के तिलकहना गांव में बुआ के घर आया बालक छत पर खेलते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन बालक को अस्पताल ले गए। उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। संतकबीनगर निवासी मोहम्मद आस का बालक असफाक (7) अपने फुफा खुशबूद्दीन के घर तिलकहना फरेंदा आया हुआ था। रविवार की रात में अपने साथ कुछ बच्चों को लेकर छत पर खेलने गया। उसने छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को रस्सी समझ कर पकड़ लिया। असफाक को तड़पता देख साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि बिजली के तार को हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन विभाग मामले को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।