फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Sat, 16 Mar 2019 12:50 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से बालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर टोला शिकारगढ़ में शुक्रवार की सुबह दरवाजे पर खेल रहे दो बालक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। इनमें से एक बालक की मौत अस्पताल ले जाने दौरान हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दूसरे बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नरायनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश के पुत्र शिवम (8) तथा विनय के पुत्र अरुण (2) दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने घर में वायरिंग के लिए लटक रहे तार को स्पर्श कर लिया। इससे दोनों करंट की चपेट में आकर झुलस गए। 
परिजन आननफानन में इलाज के लिए झुलसे बालकों को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में शिवम की मौत हो गई। अरुण को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है। शिवम चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें