फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात कार की चपेट में आने से बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनौली बुजुर्ग निवासी दस वर्षीय अंकित रविवार को एक अज्ञात तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अंकित अपराह्न में साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच पनियरा-परतावल मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय बभनौली के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक तेजी से कार को लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं था। राहगीरों ने घायल बालक को पनियरा में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पूछने पर एसओ पनियरा संजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें