फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

Fri, 04 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/पनियरा। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बांकी निवासी एक नौ वर्षीय बालक की बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे के करीब करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राकेश यादव का नौ वर्षीय बालक सूर्य यादव बृहस्पतिवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए हैंडपंप पर नहाने के लिए गया। उसने जैसे ही मोटर का स्विच दबाया अचानक उसमें करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें