फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कुइयां कंचनपुर के पास सड़क पार कर रहा पांच वर्षीय बालक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। उसकी दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई। सिंदुरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बडहरामीर निवासी अंश कुमार मिठौरा में ससुराल में नवासे में रहते हैं। दो दिन पहले वह बेटे इशांत को स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर घर बड़हरामीर लेकर आए थे। इशांत के साथ पंखा बनवाने कुइयां कंचनपुर चौराहे पर गए थे। इसी समय इशांत सड़क पार करने लगा, तभी वह चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इशांत अपने माता-पिता की इकलौता संतान था। थाना प्रभारी सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें