फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेलते समय मासूम को सांप ने काटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बुधवार की शाम घर के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बरगदही निवासी ऐनुल हक का चार वर्षीय पुत्र आसिफ शाम करीब छह बजे घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके पैर में काट लिया। बालक के चीखने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। चिकित्सकों ने बालक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें