महराजगंज के जयपुरिया इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं। एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है।
जब जनता भाजपा गठबंधन के 400 पार की बात करती है तो विपक्षी गठबंधन को चक्कर आने लगता हैं। विपक्षी गठबंधन भाजपा का विरोध करते-करते देश के गरीबों का विरोध करने लगा है। सत्ता हथियाने के लिए देश की अपूरणीय क्षति करने में जुटी हुई हैं। सत्ता के लिए देश का विभाजन इनकी पुरानी परंपरा रही है।
विज्ञापन
लोगों को जाति क्षेत्र और भाषा के नाम पर लड़ाना ही इनका उद्देश्य है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरेंदा के जयपुरिया कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं। एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है।
विज्ञापन
सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है। यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन अनर्थ करने वाला है। मोदी सरकार देश का विकास लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुओं के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देने की बात कही गई है।
उनके घोषणा पत्र में पर्सन लॉ लागू करने की बात कही गई जो तालिबानी शासन की याद दिलाता है। उनके घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों के खान-पान में स्वतंत्रता देने की बात कही गई, जिसको आज का भारत स्वीकार नहीं करेगा।
गौ माता का संरक्षण ही हमारी परंपरा रही है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा पहले जनता के पैसे से कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाई जाती थी, अब कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं देश की विरासत को सजाने का कार्य हो रहा हैं। अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की तरफ बढ़ रहे हैं।
देश में अब आईआईटी और मेडिकल कालेज बन रहे
योगी आदित्यानाथ ने कहा कि देश में युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कालेज और एम्स के साथ बेहतरीन सड़कों का निर्माण हो रहा है। देश के विकास के लिए छह लेन, बारह लेन सहित एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। पिछली सरकारों में इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत होती थी जिसको सरकार ने पूरी तरह से बंद करने का काम किया है। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड और शुद्ध पेयजल, किसान सम्मान निधि, शौचालय और आवास मुहैया कराया गया है।
जीत का मंत्र दे गए योगी
महराजगंज सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मतदान में अभी सात दिन बचे हैं। प्रत्येक व्यक्ति पांच-पांच घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए तैयार करें। सात दिनों में 35 परिवार का मतलब सौ मतदाता तैयार करें। जिनको एक जून को पूजा पाठ के बाद फोन के माध्यम से सूचित कर बूथ पर जाकर मतदान अवश्य कराएं।