फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री ने एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियंस को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में चेन्नई में आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सीनियर टीम ने बहरीन को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। टीम के सभी खिलाड़ियों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षनाथ मंदिर में सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने सभी छह मुकाबलों में जीत हासिल की थी। इसमें 12 देशों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में जिले के सिसवा क्षेत्र के सोहट ग्राम सभा निवासी शिक्षक शैलेष सिंह व नीतू सिंह के बेटे आदर्श सिंह नमन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों का गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित कर बधाई दी।
फेडरेशन के सचिव इमरान अहमद लारी ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना को दिया। इस उपलब्धि पर नमन के बड़े पिता अरुण सिंह,भाई अनूप सिंह, अमित सिंह, सौरभ सिंह, रौनक सिंह सहित अन्य परिजनों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें