फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले छांगुर की पत्नी को मिला पांच लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के गेड़हवा गांव में मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले छांगुर के परिवार को शासन की ओर से मंगलवार को आर्थिक सहायता मिली। विधायक प्रेमसागर पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर उसकी पत्नी माया देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन

छांगुर को करीब एक सप्ताह पहले नहर में मछली पकड़ते समय मगरमच्छ खींच ले गया था। अगले दिन उनका शव बरामद हुआ था। विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार की ओर से दी गई सहायता का उद्देश्य परिवार को आर्थिक संबल देना है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत चेक सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें