फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में मानदेय भेजे जाने पर रसोइयां खुश

Mon, 11 Mar 2019 01:17 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
खाते में मानदेय भेजे जाने पर रसोइयां खुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इसमें रसोइयों ने अपना मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजे जाने पर खुशी जताई। 
विज्ञापन


सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से मानदेय के लिए रसोइयों से फार्म भरवाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब सीधे रसोइयों के बैंक खातों में उनका मानदेय जाएगा। प्रदेश सरकार ने रसोइयों के लिए यह पहल की है। इससे रसोइयों को राहत मिलेगी। पहले रसोइयों को चेक मिलता था। इस पर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर कराने में परेशानी होती थी। रसोइयों को अब इस परेशानी से निजात मिलेगी।
 जिलाध्यक्ष बिंदू देवी देवी ने रसोइयों से अपने दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर सरस्वती देवी, विजय लाल, संतोष कुमार, कैलाशनाथ, रामसूरत, कैलाश मिश्रा, रामसूरत माधुरी, सरोज, मीना, प्रमीला, अंजू, सुशीला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें