फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी लगवाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, दंपती पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नौकरी दिलाने के नाम पर थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी मनीष कुमार मद्धेशिया से 1.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मनीष की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही आरोपी दंपती विजय कुमार और रीना भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

ओबरी निवासी मनीष की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विजय और रीना ने उसे नौकरी लगवाने के झांसा देकर 1.30 लाख रुपये ले लिए। करीब एक साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर वे उसे जानमाल की धमकी देने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दतती विजय कुमार और रीना भारती के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें