परतावल। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया दक्षिण टोला निवासी सच्चितानंद शर्मा ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवां भटगांवा निवासी अजीम खान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में सच्चितानंद ने बताया है कि दुबई में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए अजीम खान ने 63 हजार रुपये ले लिया और वीजा व टिकट देकर मुम्बई एयरपोर्ट पर भेज दिया। वहां जाने के बाद पता चला कि वीजा व टिकट फर्जी है। इस तरह से उसने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अजीम खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद