फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तैनात सभी शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात सभी शिक्षकों के अभिलेखों की होगी जांच
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच होगी। शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सख्त है तथा उसे गाइड लाइन का इंतजार है। समर्पित टीम को गाइडलाइन मिलने के बाद जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
शिक्षक भर्ती में पहले सामने आई अनियमितता के बाद बीते 10 वर्षों में तैनात हुए शिक्षकों की जांच विभाग व एसटीएफ द्वारा की जा रही थी, जिसमें जिले में लगभग 50 शिक्षकों पर कार्रवाई भी की गई है। अनामिका शुक्ला प्रकरण के सामने आने के बाद शासन ने जिले में तैनात सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच शिक्षा विभाग की डेडिकेटेड टीम से कराने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश को देखते हुए विभाग को उसकी गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन मिलने के उपरांत जिले में तैनात शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के अभिलेखों की जांच कराई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शासन द्वारा शिक्षा विभाग की डेडिकेटेड टीम से शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराने की बात कही गई है। गाइडलाइन का इंतजार है, गाइडलाइन मिलने के उपरांत जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

चल रही है लगभग 2500 शिक्षकों के अभिलेखों की जांच
वर्ष 2010 के बाद शिक्षक भर्ती के तहत चयनित हुए लगभग 2500 अभ्यर्थियों की जांच जारी है। विभागीय प्रयास व एसटीएफ की सूचना के आधार पर जिले में अब तक लगभग 50 शिक्षक बर्खास्त भी हो चुके है।
विज्ञापन

----------
जांच की जद में होंगे 6500 से अधिक शिक्षक
बीएसए ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र के रूप में तैनात कुल लगभग 6500 शिक्षकों के अभिलेखों को खंगाला जाएगा। डेडिकेटेड टीम द्वारा जांच कर वास्तविक व फर्जी शिक्षकों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें