फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा के शिक्षकों व कर्मियों का फिर होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा के शिक्षकों के अभिलेखों का फिर होगा सत्यापन
विज्ञापन

-बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात शिक्षकों व कर्मियों से मूल प्रमाण पत्र को कराया जमा
महराजगंज। जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मियों का फिर से सत्यापन कराया जाएगा। विभाग ने सत्यापन कराने के लिए शिक्षकों व कर्मियों के मूल प्रमाणपत्र को भी जमा कराना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक के पद पर अनामिका शुक्ला नाम से कई महिलाओं के नौकरी किए जाने के मामले सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच प्रारंभ कर दी है। कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मियों के शैक्षिक व अन्य अभिलेखों का सत्यापन कराने का निर्देश शासन ने जारी किया है। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तैनात वार्डन, फुल टाइम टीचर, पार्ट टाइम टीचर, लेखाकर, रसोईया, चौकीदार आदि कर्मियों के मूल शैक्षिक अभिलेख को जमा कराना प्रारंभ कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग में आए विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मियों ने मूल अभिलेख के साथ-साथ एक सेट छायाप्रति भी जिम्मेदारों को सौंपी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 13 विद्यालयों में तैनात लगभग 180 लोगों का सत्यापन कराया जाना है। उनके मूल अभिलेख को जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें