ठूठीबारी। धरमौली में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीज फार्मासिस्ट से दवा लेकर घर चले जाते हैं। फार्मासिस्ट सतीश शंकर वर्मा ने बताया कि अस्पताल में रोजाना करीब 40 से 50 मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। इसमें ज्यादातर सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, गैस, उलटी, सुगर, बीपी के मरीज आते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि ठूठीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।