फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में गाड़ी के कुचल कर मारा डालने का आरोप

Sun, 21 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू के मकोधर यादव की शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर पुरानी रंजिश में गाड़ी से कुचलकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे प्रदीप यादव निवासी बाबू पैसिया थाना नौतनवां, पिकअप चालक सोहन सहनी निवासी गजरहा थाना नौतनवां, किशोर सिंह, शुभम सिंह निवासी बाबू पैसिया थाना नौतनवां पर साजिश रचकर हत्या करने, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, दुर्घटना स्थल पर भी परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को गोरखपुर के आसपास से एक गैरेज से पिकअप को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिकअप का रंग व क्षतिग्रस्त सामान बदलने में लगे थे। बताया जा रहा है पिकअप के साथ मृतक के भतीजे प्रदीप को भी पुलिस ने पकड़ा है। चालक सोहन निषाद, किशोर सिंह और शुभम सिंह फरार हैं।
...
एक सप्ताह से कर रहे थे मकोधर की रेकी
परिजनों का आरोप है कि सप्ताह भर पहले से आरोपी मकोधर यादव की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। मौका पाकर शुक्रवार को मुड़िला गांव के पास पिकअप से कुचलकर हत्या करने में कामयाब हो गए। मृतक मकोधर के बेटे विनय यादव ने बताया कि पिता जब साइकिल से घर से निकले तो आरोपियों ने चंडीथान से पिकअप उनके पीछे लग दी। मुड़िला बस स्टैंड पर सड़क चौड़ी होने के बावजूद सुनसान देखकर पिकअप साइकिल पर चढ़ा दी।
विज्ञापन

...
फोटो
मकोधर की बेटी की शादी बनैलिया माता मंदिर में हुई
थाना क्षेत्र के गांव बाबू पैसिया निवासी मकोधर की मौत के बाद शनिवार को उनकी बेटी की शादी बनैलिया माता मंदिर में सादगी से कराई गई। सबसे छोटी बेटी वंदना ने परसर मलिक थाना क्षेत्र के गांव विषखोप टोला पेड़ारी निवासी तिलक यादव के बेटे सूरज यादव के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें