पनियरा। मुजुरी-पनियरा मार्ग पर कुआंचाप के पास शुक्रवार की शाम को पेट्रोल पंप के सामने बोलेरो की चपेट में बाइक सवार आ गया था। सोहास निवासी बाइक सवार मोतीलाल यादव (55) का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी मुजुरी रोहित यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन को कब्जे में लिया गया है। संवाद