फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहायक विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) भोलानाथ कन्नौजिया ने मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के निर्देश पर जिले के छह सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
विज्ञापन

इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को नए क्षेत्रों में तैनाती के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। डीडीओ ने पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना जिला विकास अधिकारी कार्यालय को दें। इस बदलाव के तहत सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) नौतनवा बिस्मिल्लाह को मिठौरा विकास खंड में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) पनियरा हरेराम यादव को फरेंदा विकास खंड की जिम्मेदारी दी गई है।
साथ ही उन्हें धानी विकास खंड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) सिसवा सुजीत कुमार गौड़ को परतावल विकास खंड में भेजा गया है। नौतनवा के सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) रामनवल वर्मा को सिसवा विकास खंड का प्रभार दिया गया है। डीडीओ ने बताया कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) लक्ष्मीपुर इंद्र प्रकाश राय को सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें