छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने बदला स्कूल
महराजगंज। छेड़खानी से तंग आकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने स्कूल बदल दिया, लेकिन आरोपी युवक की हरकत में बदलाव नहीं आया। आरोप है कि युवती के गले पर चाकू रखकर उसने मांग में सिंदूर भर दिया।
पीड़िता के अनुसार, युवक हमेशा स्कूल के रास्ते में छेड़ता था। इस वजह से स्कूल बदल दिया। जब उसे स्कूल बदलने की जानकारी हुई, तो 7 जनवरी को वह एक सहयोगी के साथ बाइक से घर के पास आया। युवती के गले पर चाकू रखकर मांग में सिंदूर भर कर दुपट्टा खींचते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि एक नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी है। संवाद