महराजगंज। एडीओ पंचायत सुरेशचंद्र कन्नौजिया ने सफाई कार्य में रुचि नहीं लेने पर विकास खंड मिठौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पडरी खुर्द में तैनात सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। ग्राम सभा पडरी की ग्राम पंचायत वार्ड नंबर एक की सदस्य रुबी देवी ने शिकायत की थी। एडीओ पंचायत ने बताया कि सफाईकर्मी उमेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। संवाद