फरेंदा। बृजमनगंज ब्लाक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई महराजगंज का ब्लाक स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चंदन द्विवेदी व मंत्री पद के लिए सचिदानन्द मिश्र ने पर्चा भरा। अन्य कोई प्रतिभागी न होने के कारण चंदन दिवेदी को अध्यक्ष व सचिदानन्द मिश्र को मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरूआत अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी कर्मठता व लगन से कर रहा है। शिक्षकों को जो कार्य सौंपा जाता है वह करके अपनी उपयोगिता साबित करता है। हमारे सामने आज के समय में चुनौतियां भी बहुत हैं। जिलाध्यक्ष महराजगंज बलराम निगम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया जा रहा है।