सदर तहसीलदार मोहम्मद जसीम और कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह महुअवां ने निरीक्षण के दौरान पांच किसान पराली जलाते हुए पकड़े गए। कोतवाल ने बताया कि पराली जलाने पर अंबरीश, विशाल, रामभरेसे, गुड्डन और राहुल उपाध्याय को मौके से गिरफ्तार कर चालान किया गया है। वहीं, रुदलापुर गांव में तीन लोगों की ओर से पराली जलाने की सूचना मिली थी। संबंधित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।