फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईसीपी का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे भूमि पत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन

Thu, 21 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली के केवटलिया गांव के पास निर्माणाधीन आईसीपी का भौतिक सत्यापन करने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन आदित्य मिश्र पहुंचे। भौतिक सत्यापन कर समयावधि के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन ने आईसीपी पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्य में शिथिलता बरतने पर जिम्मेदार को समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया। वहीं मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी ने कहा कि जमीन को आईसीपी के नाम पर कराया जाए। इस मौके पर सशस्त्र बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई, सशस्त्र सीमा बल 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट शंकर सिंह, तहसीलदार नौतनवा पंकज शाही, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सुशांत परिहार, नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव, एलपीएआई निर्देशक जीएस संधु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें