फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने किया गरीबों को परेशान:भीम

Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
फरेंदा के बहदुरी में कांग्रेस नेताओं का स्वागत करते वीरेंद्र चौधरी समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/लेहड़ा। बहदुरी में कांग्रेस-सपा की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भीम अफजल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता को सिर्फ कतार में खड़ा करने का काम किया। लोक सभा के चुनाव में किए वादे भी सिर्फ हवा हवाई सिद्ध हुए।
विज्ञापन


विदेशों से कालाधन लाने के नाम पर गरीब जनता को कतार में खड़ा कर दिया। कितने गरीब लाइन में ही जान गवां दिये। यह बाते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भीम अफजल ने कांग्रेस सपा के संयुक्त प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूचड़खानों का लाइसेंस रद्द करने धंधा को बंद करने की बात कहते हैं। सबसे ज्यादा बूचड़खाने तो गुजरात में चलते हैं पहले उसे बंद करके दिखाएं।

मोदी सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल में विदेश से कालाधन लाने के नाम पर नोट बंदी करके देश की जनता को मुसीबत में धकेलने का काम किये। काला धन तो आया नहीं लेकिन देश की गरीब जनता का पूरा दिन बैंक के कतार में ही बीत जाता था। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विधायक के त्याग का फल उनकों जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के जीतने के बाद उन्हें प्रदेश के मंत्रिमंडल में जगह देकर जनता के भरोसे को कायम करने का काम होगा। प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने जनता से भावुक अपील की। कार्यक्रम को उमेश निषाद, विधायक विनोद तिवारी, अरविंद मिश्रा एडवोकेट, जगदंबा मिश्रा, जयप्रकाश लाल, सैयद अरशद, ह्दयनरायन पांडेय ने संबोधित किया। इस दौरान अशोक यादव, महेश शर्मा, दुर्गा शंकर पांडेय, जयप्रकाश, कैलाश यादव, मोहम्मद हई, विनय तिवारी, विनोद चौधरी, डॉ अजय चौधरी, विनोद जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें