फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है बल्कि विकास की नीतियों का मजबूत आधार है जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी आनंदनगर में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जनगणना प्रशिक्षण में लाइन में लगकर डीएम ने किया भोजन
महराजगंज। जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को जीजीआईसी, आनंदनगर में संचालित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, प्रगणकों की उपस्थिति तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनगणना प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं के साथ लाइन में लगकर भोजन लिया।
डीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और जनगणना कार्य से जुड़ी चुनौतियों, अनुभवों तथा अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है बल्कि देश और प्रदेश की विकास नीतियों का मजबूत आधार है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, संसाधनों के वितरण, क्षेत्रीय परिसीमन तथा विकास योजनाओं की रूपरेखा जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य जिम्मेदारीपूर्ण है। इसलिए इसमें लगे सभी प्रगणक पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सावधानी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की सहभागिता से इस कार्य की गुणवत्ता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने वर्तमान समय में डिजिटल प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए प्रगणकों को मोबाइल एप के प्रभावी संचालन तथा त्रुटिरहित डेटा प्रविष्टि का विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित जनगणना प्रणाली में समयबद्ध और शुद्ध आंकड़े अत्यंत आवश्यक हैं, इसलिए सभी प्रगणक एप एवं प्रपत्रों के संचालन को पूरी तरह समझ लें।
जिलाधिकारी ने सात से 21 मई तक प्रस्तावित स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) चरण को गंभीरता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब भोजनावकाश हुआ तो जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं के साथ भोजन किया। उन्होंने किसी औपचारिक व्यवस्था के बजाय सामान्य पंक्ति में लगकर स्वयं भोजन लिया और प्रगणकों के बीच भोजन किया।
विज्ञापन

उपस्थिति समीक्षा के दौरान तहसीलदार द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील फरेंदा में कुल 815 प्रगणक एवं 136 सुपरवाइजर कार्यरत हैं, जबकि 82 प्रगणक और 14 सुपरवाइजर रिजर्व में रखे गए हैं। प्रशिक्षण हेतु 252 कार्मिकों को बुलाया गया था, जिनमें से 215 उपस्थित रहे। इस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें