फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रामनाम का उत्सव...केसरिया ध्वज के लिए मुफ्त में काम कर रहीं मुस्लिम महिलाएं

Sun, 21 Jan 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
टेढ़वा कुटी पर राम मंदिर को लेकर भगवा ध्वज बनाती अल्पसंख्यक महिलाएं।
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

राम मंदिर बनने की खुशी सिर्फ हिन्दुओं नहीं, सभी हिन्दुस्तानियों को है। जाति-धर्म से अलग होकर सभी इसके उल्लास में शामिल हो रहे हैं। उल्लास के इस यज्ञ में आहुति देनेवालों में सुभाष नगर में रोटरी क्लब की ओर से चल रहे निशुल्क सिलाई-कढ़ाई केंद्र में सीखने आ रही कुछ मुस्लिम महिलाएं भी हैं, जो अपने सहयोग से सामाजिक ताने बाने को मजबूत कर रही हैं और दुनिया को दिखा रही हैं कि यही है हमारा हिन्दुस्तान।
सुभाष नगर में रोटरी क्लब का निशुल्क सिलाई कढ़ाई केंद्र चलता हैं। दो दिन पहले श्रीराम जानकी मंदिर राम लक्ष्मण सेवा समिति टेढवा कुटी महराजगंज की ओर 1000 केसरिया ध्वज का आर्डर आया। केंद्र संचालक को लगा की ऑर्डर पूरा करना मुश्किल होगा। वे कुछ फैसला कर पाते तब तक यह बात यहां काम सीखने वाली रुखसार, जैनम, जरीना, अफसाना, फातिमा और खुशी को लग गई। उन्होंने ध्वज सिलने का बीड़ा उठाया। यही नहीं यह भी कहा कि इन ध्वज की सिलाई का पैसा वे नहीं लेंगी। रामनाम के उल्लास में ये उनकी तरफ से एक छोटा सा हिस्सा होगा। इसके बाद सभी ने ध्वज की सिलाई शुरू कर दी। अब तक आधे से अधिक ध्वज की सिलाई भी हो चुकी है। इसमें सेंटर की अन्य प्रशिक्षणार्थी भी सहयोग कर रहीं हैं। रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मुस्लिम प्रशिक्षणार्थियों का यह प्रयास सामाजिक समरसता को और मतबूती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हर हिन्दुस्तानी का उत्सव
सुभाष नगर की रहने वाली रुखसार कहती हैं कि समाज में सभी को मिल जुलकर रहने की जरूरत है। सभी को एक दूसरे के काम आना चाहिए। जैनम कहती हैं कि आपसी सदभाव बनाए रखने के लिए सबको एकजुट रहना चाहिए। ऐसे कार्यों में सहयोग करना अच्छा लगता है। जरीना ने कहा कि मेहनत कर जल्दी ध्वज की सिलाई पूरी की जा रही है। पूरी दुनिया उत्सव मना रही है तो हम भी कुछ सहयोग कर दे रहे हैं। अफसाना ने कहा कि समाज को जोड़ने के लिए किया जाने वाला कार्य बेहतर होता है। फातिमा व खुशी ने कहा कि राम मंदिर के उल्लास में सहयोग करने हमें भी काफी खुशी मिल रही है। यह हर हिन्दुस्तानी का उत्सव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें