फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी की बंधुत्व रैली का स्वागत किया

Sat, 28 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
एसएसबी की रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसएसबी के लखनऊ फ्रंटियर के जवानों की ओर से निकाली गई बंधुत्व साईकिल रैली का शुक्रवार को नगर के ठूठीबारी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार   स्वागत किया।  सद्भावना और बंधुत्व का संदेश नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती गांवों में फैलाते हुये एसएसबी जवानों का यह दल बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर जिले से महराजगंज जिले में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह यह रैली सोनौली एसएसबी कैंप से ठूठीबारी के लिये रवाना हुआ। रैली में शामिल जवानों का भाजपा नेता अशोक जायसवाल, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, राधेश्याम सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, अजय अग्रहरी, जितेन्द्र जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने ठूठीबारी चौराहे पर फूलमाला से स्वागत कर भारत माता के जयकारे लगाये गए। एसएसबी डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य सीमा पर बसे लोगों में देश प्रेम, आपसी सद्भाव तथा जनता के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा कराना है।

इसके साथ ही जनजागृति के उद्देश्य जैसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत अभियान, कर्म ही धर्म है, प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित भारत सरकार के सभी जन योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर एसडीएम विक्रम सिंह, एरिया आर्गनाइजर आरएन शर्मा, सब एरिया आॅर्गनाइजर ओमबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने की सफाई
सोनौली। स्वच्छ भारत पखवारा मना रहे एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार को सोनौली पहुंचकर नो मेंस लैंड की सफाई की। साथ ही लोगों से स्वच्छ भारत के लिए जागरूक किया। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उप कमांडेंट मनीष कुमार के नेतृत्व में नौतनवा से साइकिल यात्रा कर सोनौली पहुंची एसएसबी जवानों की टीम ने नो मेंस लेंड पर पसरी गंदगी को साफ करते हुए वहां उपस्थित नागरिकों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।

वहां उपस्थित अधिकारियों ने भी झाड़ूू लगा कर इस अभियान में साथ दिया। इस मौके पर एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह, सहायक सेनानायक बी यादव, सिविल विंग प्रभारी ओमवीर सिंह, कैंप प्रभारी इंसपेक्टर अविनाश कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि रैली भगवानपुर और बरगदवा तक जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें