फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईश्वर की पत्नी बोली- मोबाइल का सीडीआर पुलिस खंगाले तो मौत की गुत्थी सुलझ जाएगी

Tue, 06 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जंगल में पेड़ से लटका मिला था युवक का शव
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत होने की पुष्टि


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बेलटिकरा गांव के सोइया टोले के पास रविवार को जंगल में पेड़ से लटका ईश्वर निषाद का शव मिला था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की पुष्टि गला कसने से हुई है। जबकि ईश्वर की पत्नी मोदी देवी पुलिस की बात मनाने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि जिस स्थान पर पति का शव लटका था, वहां के हालात संकेत कर रहे हैं कि हत्या कर शव को लटकाया गया था। यदि पति के फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाला जाए तो मौत के राज से पर्दा उठ सकता है। ईश्वर की मां रविवार को ही बेटे की हत्या की आशंका जता चुकी हैं।
ईश्वर की पत्नी का कहना है कि जिस पेड़ से पत्नी का शव लटका था उसकी ऊंचाई को देखकर लगता है कि दो लोगों ने शव को लटकाया होगा। उसने बताया कि पति का शराब छुड़ाने बहुत बार प्रयास किया। वह कहते थे कि धीरे-धीरे शराब पीना छोड़ देंगे। क्योंकि वह बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंतित रहते थे। मेरे व उनके बीच सिर्फ शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसका मतलब यह नहीं है कि वह गुस्से में जान देंगे।
विज्ञापन

पत्नी का कहना है कि पति के जेब में उनका मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। मोबाइल फोन के सीडीआर से यह पता किया जाए कि किन-किन लोगों के फोन पति के नंबर पर आए थे। उनकी पहचान कराई जाय, फोन करने वालों से गहनता से पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला से हुई है। फिर भी जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें