परमेश्वर सिंह मेमोरियज पीजी काॅलेज मथुरानगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। भाजपा की नौ साल के कार्यकाल में विश्व के पटल पर देश का मान बढ़ा है। यह पहली सरकार है जो अपने हर वर्ष के कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच जाती है। कार्यकर्ता पार्टी की असली पूंजी है, उनका सम्मान करना पार्टी का दायित्व है। ऐसे में उनको सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। यह बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक व टिफिन कार्यक्रम के दौरान कही।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना चलाकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही है। फसलों की एमएसपी बढ़ाए जाने से उनको उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की उपलब्धि को मजबूती से रखें। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, अरविंद मिश्रा, योगेंद्र यादव, परमानंद तिवारी, राकेश जायसवाल, गुलाब चौरसिया ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदीप पांडेय, परमात्मा अग्रहरि, डब्बू सिंह, विजय श्रीवास्तव, महमूद आलम, उदय राज यादव, हरिश्चंद सोनकर, मधुर सिंह,नंदू पासवान आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
फरेंदा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं में छेदी जायसवाल, रामनरायन पांडेय, परमात्मा अग्रहरि, श्यामसुदंर अग्रहरि, सुरेंद्र यादव,जयप्रकाश पांडेय,पारस पांडेय,रामकृष्ण पांडेय,रामनिवास पांडेय,उमेश नाथ तिवारी, जयकृष्ण पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता सम्मानित हुए।