फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की प्रगति बढ़ाए सचिव : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की प्रगति बढ़ाए सचिव : सीडीओ
विज्ञापन

- परतावल और सदर ब्लॉक के सचिवों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीडीओ गौरव सिंह सोनवाल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में सदर और परतावल ब्लॉक के ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। जिसमें शासन की ओर से चलाई जा रही विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास निमार्ण में तेजी लाने के अलावा अन्य विकास कार्यों की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा के अलावा सभी विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायतवार समीक्षा की और प्रगति बढ़ाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग राज करन पाल ने सभी ग्राम सचिवों से गांव स्तर पर हो रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण की समीक्षा की। साथ ही अधूरे आवास को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन के प्राथमिकता के कार्यों में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। डीपीआरओ केबी वर्मा ने कहा कि जिन गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय अभी भी पूर्ण नहीं ह़ुए है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। जिससे विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके। इस मौके पर परतावल व सदर विकास खंड के ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें