फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धा दुबे की तलाश में चौथे दिन भी सोनौली में डटी एसओजी, छह पार्किंग मैनेजरों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार श्रद्धा दुबे की तलाश में एसओजी ने भारत-नेपाल सीमा पर जांच तेज कर दी है। रविवार को लगातार चौथे दिन सोनौली कस्बे में जांच-पड़ताल के दौरान टीम ने करीब छह पार्किंग मैनेजरों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पार्किंग स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। हालांकि, कहीं महज 24 घंटे तो कहीं दो दिन की ही रिकॉर्डिंग मिली है। इससे पुरानी गतिविधियों का पता लगाने में मुश्किल सामने आ रही है।
श्रद्धा के नेपाल में छिपे होने की आशंका के बीच एसओजी की जांच सोनौली कस्बे से आगे भगवानपुर और खनुआ तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि श्रद्धा या उससे जुड़ा कोई संदिग्ध व्यक्ति इन रास्तों से होकर गुजरा था या नहीं। इसके लिए पार्किंग स्थलों के अलावा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के कैमरों की रिकॉर्डिंग की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह टीम ने सोनौली कस्बे के करीब छह पार्किंग मैनेजरों से पूछताछ कर वाहनों की आवाजाही और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान अलग-अलग पार्किंग स्थलों पर रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की अवधि में अंतर सामने आया। कुछ स्थानों पर केवल पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड मिला, जबकि कुछ जगहों पर दो दिन की फुटेज ही मिल सकी। ऐसे में जांच टीम अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग के सहारे संभावित आवाजाही की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए जांच का दायरा मुख्य प्रवेश द्वार तक सीमित नहीं रखा गया है। भगवानपुर और खनुआ की ओर जाने वाले ग्रामीण रास्ते और पगडंडियां भी जांच के केंद्र में हैं। टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे कैमरों की फुटेज के जरिये संदिग्ध गतिविधियों के सुराग तलाश रही है। हालांकि, अब तक श्रद्धा या उसके सहयोगियों के सोनौली, भगवानपुर या खनुआ के रास्ते नेपाल जाने या फिर वापस भारत में आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां इन सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि एसओजी टीम आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें