बृजमनगंज एसबीआई में डिग्री कालेज के प्रबंधक ने जमा किए छोटे नोट।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/बृजमनगंज। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर लाल कृष्णा डिग्री कालेज के प्रबंधक ने छोटे करेंसी की समस्या को देखते हुए बैंक में तीन लाख 39 हजार रुपये जमा किया। इस पर बैंक कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की।
500 व 1000 के नोटबंदी के बाद ग्राहकों के सामने छोटे नोटों की समस्या बनी हुई है। इसको देखते हुए लालकृष्णा डिग्री कालेज के प्रबंधक कमलेश पांडेय ने मंगलवार को एसबीआई शाखा में 3 लाख 39 हजार आठ सौ रुपये जमा कर ग्राहकों को छोटे नोट से निजात दिलाने का प्रयास किया है। शाखा प्रबंधक बी लाल ने कहा कि लोगों का सहयोग मिल रहा है। स्थानीय जनता धैर्य बनाए रखे। शीघ्र करेंसी की दिक्कत दूर होगी। बैंक का सभी ग्राहक सहयोग करे ताकि सरकार के इस योजना को सफल बनाया जा सके।