फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर से नकदी और जेवर चोरी

Wed, 10 Sep 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। जनपद के दक्षिणांचल के बाद अब चोरों ने उत्तरांचल में भी अपना धमक जमाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात नगर पंचायत मेंहदावल में चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी समेत जेवरात उड़ा ले गए। पुलिस को दी शिकायत में नगर पंचायत के सुवरहवा निवासी रामप्रसाद कहार ने बताया कि उनके घर में आधी रात को चोर दाखिल हुए और तीन थान जेवर और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिया। परिजनों को चोरी की घटना सुबह जानकारी हुई। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें