फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा एवं घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान की सफलता के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा और जनसंपर्क अभियान के लिए कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह और संचालन जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर महात्मा गांधी व व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती तक किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक गणेश पांडेय ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें