महराजगंज। आईटीएम चेहरी के 23 कक्षों में शुक्रवार को प्रथम चरण में 491 मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में दो कर्मी अनुपस्थित रहे। दो अन्य चरणों में भी इतने कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। सीडीओ संतोष कुमार ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन बाधित करते हुए विभागाध्यक्ष को इनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। मतदान कार्य में 5 जोनल व 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी प्रशिक्षण में प्राप्त किया। सभी को पहले पीपीटी से सामान्य मतदान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद ईवीएम/ वीवीपैट की जानकारी प्रदान कर कार्य करने की हिदायत दी गई। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण में जनता लघु माध्यमिक स्कूल के सहायक अध्यापक नंद सिंह व परतावल में पंचायत सहायक अबरार हुसैन अनुपस्थित रहे। इन कर्मियों के मई का वेतन अवरुद्ध करने के साथ ही विभागाध्यक्षों को उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है। संवाद