फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपरहण के मामले में बहु समेत दो पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव निवासी एक युवक 20 दिन पहले गायब हुआ था। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में युवक की मां ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसके आधार पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवक की मां चंद्रावती ने पुलिस को बताया है कि बीते 12 अक्तूबर को उसके लड़के धर्मेन्द्र को पड़ोसी युवक बाइक पर बैठाकर निचलौल मंडी की तरफ ले गया था। उसी समय से उसका पता नहीं चल पाया है। युवक की मां ने अपनी बहु और पड़ोसी युवक पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर गोविंद निवासी कस्बा निचलौल और बहु राधा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें