नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खैराटी में मारपीट करने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खैराटी निवासी शाबरा ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम उनका बेटा सरवरे आलम उम्र 12 वर्ष साइकिल से जा रहा था कि गांव के ही निरहु व लाल मोहम्मद तथा उनका दामाद जुमराती निवासी अमवा (नेपाल) ने लड़के को रोककर उसके साइकिल का ताला बंद कर चाबी ले लिए। लड़का चाबी मांगा और कहा कि नौतनवा दशहरा का मेला देखने जा रहा हूं। इसी बात को लेकर लोगों ने लड़के को गाली देते हुए लात मुक्का व बेल्ट से मारने पीटने लगे जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शाबरा की तहरीर पर आरोपी निरहू, लाल मोहम्मद तथा जुमराती के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद