संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पटाखा फोड़ने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में चौक पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। धर्मपुर गांव निवासी ललिता देवी ने पुलिस से बताया है कि 23 अक्तूबर की रात को मुहल्ले का रहने वाला एक युवक उनके दरवाजे पर पटाखा फोड़ रहा था। जिस दौरान लड़की पूनम ने पटाखा फोड़ने से युवक को मना किया। जिसके बाद बाद युवक लड़की को मारने पीटने लगा। लड़की को बचाने पहुंची तो युवक ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। चौक थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने कहा कि मामले में पीड़िता ललिता देवी की तहरीर पर आरोपी अरुण, नाथे, रंभा और रेखा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।