खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा निवासी अरुण कुमार पासवान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का केस दर्ज कर लिया है।
अरुण कुमार पासवान ने बरवा खुर्द निवासी दशरथ पर आरोप लगाया था कि वह गांव में आकर कहता था मैं ईसाई पास्टर हूं मुझे ईसाई धर्म के प्रचार व धर्म परिवर्तन कराने के एवज में पैसा मिलता है। यदि आप लोग भी हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लें तो आप लोगों को भी प्रति माह पैसा मिलेगा। मेरी पत्नी उसके झांसे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया मुझे घर लौटने पर पता चला। जिसको लेकर मेरे परिवार में विवाद हो रहा है। बिरादरी के लोग मेरे परिवार से दूर हो रहे हैं मेरा परिवार टूट रहा है। जिसको लेकर रविवार को दिन में करीब दो बजे प्रार्थना सभा करने दशरथ मेरे गांव आया और मुझे भी ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए पैसे का प्रलोभन दे रहा था तथा ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य उपलब्ध करा रहा था और यह भी कह रहा था कि हिंदू धर्म ईसाई धर्म से अच्छा नहीं है इनके देवी देवताओं में स्वस्थ रखने की शक्ति नहीं है। जबकि ईसाई धर्म को मानने वाले लोग स्वस्थ एवं निरोग होते हैं। इस कथन से मेरे धार्मिक भावना को आहत हुई है मैं काफी दुखी की हूं पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दशरथ निवासी बरवा खुर्द के खिलाफ प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।