मिठौरा। क्षेत्र में रामपुर कला गांव के नौ किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। लेखपाल हेवती शिव प्रताप रंजन ने सिंदुरिया थाने तहरीर दी। थाना प्रभारी सिंदुरिया मनीषा सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर पराली जलाने के आरोप में भोला, मुकददीम, छांगूर, वसी अहमद, शफी मोहम्मद, रियाजुद्दीन, इस्लाम, आबिद अली, रहबून निशा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद