फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़छाड़ कर मोबाइल छीनने वाले चार युवकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
18 सितंबर की सुबह सड़क पर टहलने निकली थी किशोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरी बीते 18 सितंबर की सुबह निचलौल चिऊटहा सड़क पर टहलने निकली थी। इसी बीच चार युवकों ने दोनों किशोरियों का पीछा करते हुए सुनसान पाकर पहले छेड़छाड़ की। किशोरियों के विरोध पर युवकों ने एक किशोरी से उसका मोबाइल छीन कर भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी की मां ने पुलिस से बताया कि उसकी लड़की अपने सहेली के साथ 18 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे गांव से सटे पूरब निचलौल चिऊटहा सड़क पर टहलने निकली थी। गांव से बाहर सड़क पर पहुंचे ही दूसरे गांव के रहने वाले चार युवक उनके पीछे लग गए। सड़क पर कुछ दूर जाने के बाद चारों युवक उनकी बेटी और उसकी सहेली से छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर बेटी के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी सुजीत गौंड, मुन्ना गुप्ता, पप्पू और आरिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें