फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झंडा लगाने के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां बैजौली में बीते बुधवार रात मोहर्रम जुलूस के दौरान ग्राम सभा में स्थित एक स्थान पर झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। धनहां बैजौली निवासी राजेश यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात गांव के ताजियादारों ने मोहर्रम के अवसर पर सातवीं का जुलूस निकाला गया था। इस दौरान धार्मिक झंडा लगा दिया गया था। इसके अलावा राजेश यादव के घर में पटाखा फोड़ा गया था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया मामले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें