धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज
महराजगंज। प्रपत्रों में हेरफेर कर संपति हथियाने के आरोप में घुघली एवं सदर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
घुघली थाना क्षेत्र के पडरी खुर्द निवासी सुमन गुप्ता की तहरीर पर घुघली पुलिस ने पडरी खुर्द निवासी एक महिला समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पडरी खुर्द निवासी सुमन गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2018 में फर्जी तरीके से स्वामित्व प्रमाणपत्र बनवाया था।
तहरीर के अनुसार उनके ससुर का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वसीयतनामा लिखवाया गया था। फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर उसके हिस्से की जमीन को आरोपियों ने अपने नाम करा लिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।