फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार चालक के साथ मारपीट के मामले में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक व कार में टक्कर के बाद हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में सोमवार को एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महाव निवासी रिंकू बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान कार से टक्कर हो गई। मामला रफा-दफा भी हो गया। कुछ देर बाद बाइक वाला अपने गांव के लोगों को लेकर पहुंच गया और बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते लोग मारपीट पर उतारू हो गए। कार चालक व उसके साथी के साथ मारपीट करने लगे। कार का सीसा भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह मामला शांत कराई। साथ ही चार लोगों को पकड़ के थाने उठा लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार राजेश गुप्ता निवासी महाबीरपुर थाना कोल्हुई की तहरीर पर रामप्रकाश, पन्नेलाल, रामनिवास व रिंकू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर करवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि मारपीट में शामिल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें