परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात को प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की परिजनों ने पकड़कर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल प्रेमी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव जब सभी लोग अपने घरों को दीपक से सजा रहे थे, उसी दौरान उसी गांव का एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान प्रेमिका के भाइयों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे प्रेमी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद